

आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टी20 टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय टीम में किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी करने के लिए सहज हैं।
गौरतलब है कि इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से यूके में हो रही है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका मौजूद है। जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्काॅटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की महिला टीम शामिल है।
तो वहीं, भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 14 जून को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले जेमिमा ने बड़ा बयान दिया है।
जेमिमा रोड्रिग्स ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही जेमिमा रोड्रिग्स ने आईसीसी के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि मैं सभी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने पर सहज महसूस करती हूं। इसलिए मेरे लिए स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है। और जब मुझे किसी विशेष भूमिका के बारे में स्पष्टता होती है, तो मुझे पता होता है कि मैं मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। अब हमारे पास कुछ और मैच हैं जिनमें हम यह प्रयोग कर सकते हैं कि टीम के लिए सबसे अच्छा संयोजन कौन सा है।”
जेमिमा ने आगे कहा- “यास्तिका चोट के कारण हाल ही में हमारे साथ नहीं थीं। इसलिए, यह उनका एकमात्र मैच है जिसमें उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है। उनका यहां होना हमारे लिए बहुत बड़ा फायदा है। हमने पहले मैच में उनका प्रदर्शन देखा, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की। चोट से उबरकर ऐसा प्रदर्शन करना वाकई हिम्मत का काम है।”
SL vs IND: “तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं” – BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ
धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल
‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर
टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

