
Bangladesh Cricket Board (Image Credit- Twitter X)
Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप इस बार बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में जो हालात बने हुए हैं, उसे देखकर बांग्लादेश के मेजबानी अधिकारों पर बादल के संकट नजर आ रहे हैं।
लेकिन देश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मेजबानी के अधिकार किसी भी तरह अपने पास रखना चाहता है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट का 9वां सीजन पहली बार देश में अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। पहला मैच 3 अक्टूबर, तो फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
तो वहीं इसको लेकर बीसीबी देश में हाल में ही गठित हुई अंतरिम सरकार के साथ हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, बांग्लादेश के राजनीतिक हालत इतने खराब हैं कि 15 साल से सत्ता में रही आवामी लीग की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा है।
BCB के सीईओ का बड़ा बयान आया सामने
बता दें कि देश में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आर्मी चीफ को पत्र लिखा था। तो वहीं अब इसको लेकर बीसीबी चीफ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निजामुद्दीन चौधरी (Nizamuddin Chowdhury) ने कहा-
हमने सुरक्षा को लेकर सेना प्रमुख को पत्र लिखा था, लेकिन तब तक अंतरिम सरकार का गठन हो चुका था। क्योंकि अब इसका गठन हो चुका है, तो वे इसे आवश्यकतानुसार प्राथमिकता देंगे। फिलहाल, हमने उनसे बातचीत की है और जितनी जल्दी हमें प्रतिक्रिया मिलेगी, उतना बेहतर हम स्थिति को समझ पाएंगे। हमने कल (गुरुवार) बहुत देर से उनसे बातचीत की थी और उनके पास इसके लिए बहुत कम समय था।
साथ ही बता दें कि देश में राजनीतिक हल-चल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहा है। बोर्ड की टाॅप लीडरशिप में ज्यादातर शामिल लोग इस समय बांग्लादेश में मौजद नहीं है। देखने लायक बात होगी कि अब कितने समय में बोर्ड पहले ही तरह काम कर पाएगा?
33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

