
Women’s T20 World Cup 2026: IND W vs NED W match preview (image via getty)
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में, भारतीय महिला टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स की महिला टीम से 17 जून, बुधवार को हेडिंग्ले, लीड्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आसानी से 64 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई, खासकर दीप्ति शर्मा ने, जिन्होंने 5 विकेट लिए। भारतीय टीम पिछले मैच की अपनी लय को इस मैच में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
नीदरलैंड्स की महिला टीम की बात करें तो उन्हें अपने पहले मैच में बांग्लादेश से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था; अब वे मज़बूत भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगी।
IND W vs NED W मैच डिटेल्स
| मैच | भारतीय महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला, मैच 10, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 |
| वेन्यू | हेडिंग्ले, लीड्स |
| तारीख और समय | बुधवार, 17 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
IND W vs NED W हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई)
17 जून, 2026 को होने वाले ग्रुप स्टेज के मैच से पहले, भारतीय महिला टीम और नीदरलैंड्स महिला टीम ने इतिहास में कभी भी कोई मान्यता प्राप्त टी20आई मैच नहीं खेला है।
| मैच खेले | 00 |
| भारत ने जीते | 00 |
| नीदरलैंड्स ने जीते | 00 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 17 जून, 2026 |
| हालिया मैच | 17 जून, 2026 |
हेडिंग्ले, लीड्स: पिच रिपोर्ट
यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर तब जब गेंद नई हो और आसमान में बादल छाए हों। हालांकि, कुछ ओवरों के बाद पिच सपाट हो जाती है और बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं।
लीड्स में भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान मौसम सूखा और सुहावना रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 21°C रहेगा और आसमान में थोड़ी धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना 5% से भी कम है, जिससे मौसम की वजह से खेल में रुकावट आने का खतरा लगभग न के बराबर है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव
नीदरलैंड्स: फीबी मोल्केनबोएर, हीथर सीजर्स, स्टर कालिस, बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलिन डी लैंग, आइरिस जविलिंग, सिल्वर सीजर्स, मायर्थ वैन डेन राड
16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
JioStar ने रचा इतिहास! IPL 2026 की व्यूअरशिप ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.2 बिलियन से अधिक लोगों तक पहुंची रीच
ENG vs NZ: केन विलियमसन की जगह कोई एक खिलाड़ी नहीं ले सकता, पूरी टीम को आगे आना होगा: रचिन रवींद्र
SM Trends: 16 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

