

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया, जब आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 साल और 21 मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला खत्म कर दिया। 2014 से लगातार पांच टूर्नामेंट में हार का सामना करने के बाद, आयरिश टीम ने आखिरकार शानदार अंदाज में इस टूर्नामेंट में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा।
इस उलटफेर ने टूर्नामेंट के नॉकआउट समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया था। वेस्टइंडीज जीत के साथ ही सेमीफाइनल में सीधे अपनी जगह पक्की कर सकती थी। लेकिन वेस्टइंडीज की हार ने न्यूजीलैंड को भी क्वालीफाई करने का मौका दिया था (लेकिंग इंग्लैंड ने उन्हें हराकर बाहर कर दिया)।
मैच का सारांश
पहले बॉलिंग करने का फैसला करते हुए, आयरलैंड के बॉलर्स ने मुश्किल पिच पर अपनी रणनीति को बखूबी अंजाम दिया। स्पिनर कारा मरे और एमी मैगुायर ने वेस्टइंडीज के बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और उन्हें 128-7 के मामूली स्कोर पर रोक दिया।
वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज और अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन के लिए तेजी से रन बनाना मुश्किल रहा और वे क्रमशः 22 और 21 रन ही बना सकीं। चिनेल हेनरी की ओर से अंत में खेली गई 27 रन की नाबाद तेज पारी ने विंडीज को एक अच्छा स्कोर तो दिया, लेकिन आयरलैंड की मजबूत चुनौती के सामने यह काफी नहीं था।
आयरलैंड की स्टार खिलाड़ी ओर्ला प्रेंडरगास्ट रहीं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 63 रन बनाए और ऐतिहासिक रन चेज को संभाला। पांचवें ओवर में ओपनर एमी हंटर के साथ जुड़ने के बाद, प्रेंडरगास्ट ने खेल पर पूरी पकड़ बना ली और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी हाफ-सेंचुरी सिर्फ 36 गेंदों में पूरी की।
हालांकि वह लक्ष्य से 21 रन पहले आउट हो गईं, लेकिन हंटर के साथ उनकी 62 रनों की साझेदारी ने चेज की राह आसान कर दी। रेबेका स्टोकेल और लुईस लिटिल ने संयम बनाए रखते हुए जीत पक्की की; लिटिल ने 11 गेंदें बाकी रहते हुए मिड-ऑन के ऊपर से विनिंग बाउंड्री लगाई।
इस जीत ने आयरिश क्रिकेट के लिए एक असाधारण और ऐतिहासिक वीकेंड का समापन किया; यह जीत ठीक उस समय मिली जब एक दिन पहले (26 जून) पुरुष टीम ने बेलफास्ट में पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को हराया था।
WI vs SL: आमिर जांगू और रोस्टन चेज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी
क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात
‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ
Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

