Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X)
Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं, इस फाइनल मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी के खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की हेड कोच Shelley Nitschke ने बड़ा अपडेट दिया है।

गौरतलब है कि 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड 8वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, इस मैच में हरफनमौला एलिस पैरी 2 रन के निजी स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गई थीं। इस वजह से पैरी के फाइनल में खेलने को लेकर अनिश्चितता है। हालांकि, फाइनल से पहले टीम की हेड कोच ने बड़ा बयान दिया है।

Shelley Nitschke ने दिया बड़ा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हेड कोच ने हाल में ही आईसीसी के हवाले से कहा- “अभी पूरी तरह से कुछ भी नहीं कह सकते। जाहिर है, मैच के बाद से हमने ट्रेनिंग नहीं की है, इसलिए हम कल ट्रेनिंग करेंगे और उम्मीद है कि वह ठीक रहेंगी और रविवार को खेलने के लिए उपलब्ध होंगी, लेकिन अभी इस बारे में कोई साफ तस्वीर नहीं है। हमें भरोसा तो है, लेकिन अभी यह 100% पक्का नहीं कह सकते कि स्थिति कैसी है।”

कोच ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो वह टीम में योगदान देने और अपनी जगह बनाए रखने के लिए करना चाहती हैं। चाहे वह फील्डिंग हो या विकेट के बीच दौड़ना। लेकिन एक बात यह भी है कि यह वर्ल्ड कप का फाइनल है।”

खैर, इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 5 जुलाई, रविवार को लाॅर्ड्स लंदन में ऑस्ट्रेलिया और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 2 जुलाई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कींग्सटन ओवल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जहीर खान की लीडरशिप में CSK की नई शुरुआत, माइक हसी समेत 5 कोचिंग सदस्यों की विदाई

CSK coaching staff changes: Mike Hussey and Four Key Staff Members Exit Ahead of IPL 2027 (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर...

27 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IPL 2027: गैरेथ बैटी ने सरे छोड़ा और CSK से असिस्टेंट कोच के तौर पर जुड़े इंग्लैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर गैरेथ बैटी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह और पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah (Photo by Sydney Seshibedi – Gallo Images/Getty Images) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। भारत ए...

अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है। इस दौरे पर टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...