Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, लूसी हैमिल्टन को मिली जगह

Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, लूसी हैमिल्टन को मिली जगह

Lucy Hamilton (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में पहली बार ऑलराउंडर लूसी हैमिल्टन को शामिल किया गया है। इसके अलावा अनुभवी दिग्गज ग्रेस हैरिस की टीम में वापसी हुई है। टीम की कमान एक बार फिर सोफी मोलिनक्स के हाथों में होगी।

इसके अलावा टीम में अनुभवी एलिस पैरी को भी जगह मिली है, जो अपना रिकाॅर्ड 10वां महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। एलिस पैरी टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि लूसी हैमिल्टन की उम्र सिर्फ 20 वर्ष है।

टीम में अनुभव के साथ युवा जोश को भी शामिल किया गया है। 15 सदस्यीय टीम के अलावा ताहलिया विल्सन को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ यूके रवाना होंगी। अन्य खिलाड़ियों में अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और बेथ मूनी शामिल हैं।

महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम

सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), एलिस पैरी, निकोला कैरी, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम

अतिरिक्त रिजर्व खिलाड़ी: ताहलिया विल्सन

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 13 जून को

बता दें इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 13 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं, एक बार फिर सोफी मोलिनक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर रिकाॅर्ड 7वीं बार खिताब को अपने नाम करने पर होंगी।

আরো ताजा खबर

वसीम जाफर ने चुनी एशिया टेस्ट XI, धोनी को नहीं मिली जगह, ऋषभ पंत को चुना विकेटकीपर

MS Dhoni Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी पसंदीदा एशिया टेस्ट XI को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर ने अपनी टीम...

शतक जड़ने के बाद Dhruv Jurel ने दिखाया ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Dhruv Jurel (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने...

24 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. भुवनेश्वर कुमार यूपीटी20 लीग के इतिहास में 400 डॉट बॉल तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर...

‘इमरान खान को मिले बेहतर इलाज’: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से लगाई गुहार

Kapil Dev Imran Khan (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान...