

2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप लॉर्ड्स में खत्म हो चूका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीता।
12 टॉप टीमों वाले इस टूर्नामेंट में शानदार खेल, चौंकाने वाले नतीजे और खिलाड़ियों का बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला। आइए जानते हैं मैच जिताने वाले तीन ऐसे शानदार प्रदर्शनों के बारे में, जहां खिलाड़ियों ने मुश्किल पलों में आगे बढ़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में तीन बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन:
3) जॉर्जिया वेयरहैम – 32 (22) और 3-22 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैच 3
2024 के सेमीफाइनल जैसा ही एक और मुकाबला देखने को मिला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से अपनी पिछली हार का बदला लिया। धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, चैंपियन टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई और स्कोर 24/2 हो गया था। हालांकि, फीबी लिचफील्ड की 24 गेंदों में तेज फिफ्टी और जॉर्जिया वेयरहैम की अहम 32 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 172/8 के स्कोर तक पहुंच गया था।
इसके बाद वेयरहम ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशां किया; उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट लिए, नादिन डी क्लर्क जैसी खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया, एक अहम कैच पकड़ा और एक जरूरी रन-आउट भी किया, जिससे टीम को शानदार जीत मिली।
2) शेमेन कैंपबेल – 90 (62)* बनाम न्यूजीलैंड, मैच 4
स्टेफानी टेलर और चिनेल हेनरी जैसे अहम बल्लेबाजों के बिना खेलते हुए, वेस्ट इंडीज ने रोज बाउल में खेले गए अपने 2026 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। ’व्हाइट फर्न्स’ ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में विंडीज की शुरुआत लड़खड़ा गई। हालांकि, शेमेन कैंपबेल ने कप्तान हेले मैथ्यूज (जिन्होंने 48 रन बनाए) का साथ दिया। अपने 154वें टी20आई मैच में कई कैच छूटने के बावजूद, कैंपबेल ने 62 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए जो उनका पहला टी20आई अर्धशतक था और टीम को शानदार जीत दिलाई।
1) मारिजान काप – 81* (45) और 2-27 बनाम भारत, मैच 18
सेमीफाइनल की उम्मीदें जिन्दा रखने के लिए भारत के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में, दक्षिण अफ्रीका ने मारिजान काप के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत जीत हासिल की। बॉलिंग में मुश्किल शुरुआत के बाद, काप ने वापसी करते हुए खतरनाक बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और ऋचा घोष को आउट किया। इसके बाद, जब टीम का स्कोर 25 रन पर 2 विकेट था, तब वह बल्लेबाजी करने उतरीं। काप ने नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें विकेट के पीछे स्वीप और लैप शॉट से बनाए गए 27 रन भी शामिल थे। उन्होंने 19वें ओवर में दो जबरदस्त छक्के लगाकर इस यादगार जीत पर मुहर लगाई।
ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता
वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम
ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

