Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup T20: भारत बनाम नेपाल मैच में शेफाली वर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड, खेली थी मैच विनिंग पारी 

Womens Asia Cup T20: भारत बनाम नेपाल मैच में शेफाली वर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड, खेली थी मैच विनिंग पारी 

Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)

जारी वूमेन एशिया कप 2024 का 10वां मैच आज 23 जुलाई, मंगलवार को भारत और नेपाल (IND-W vs NEP-W) के बीच खेला गया। बता दें कि नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया ने 82 रनों से मैच जीतकर, सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है।

तो वहीं मुकाबले में टीम इंडिया को मैच जिताने में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेपाल के खिलाफ शेफाली ने आक्रामक अंंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं मुकाबले में इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया।

शेफाली की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया में मुकाबले में नेपाल के खिलाफ एक मजबूत टारगेट रखने में सफल रही, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की, जिसकी वजह से उसने 82 रनों से जीत हासिल की है।

भारत ने नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 82 रनों से रौंदा

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। शेफाली की 81 रनों की शानदार पारी के अलावा, ओपनर दयालन हेमलता ने भी 47 रनों की उपयोगी पारी खेली। तो वहीं नेपाल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सीता राना मगर ने 2, तो कबिता जोशी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत से मिले 179 रनों के टारगेट का पीछा करने नेपाल की टीम उतरी, तो वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 96 रन ही बना पाई। नेपाल के लिए बिंन्डू रावल 17* रन बनाकर टाॅस स्कोरर रही, इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, मैच में भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। नेपाल के खिलाफ स्पिनर दीप्ति शर्मा को 3 तो राधा यादव और अरुधंती रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका सिंह ठाकुर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...