Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X)

Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और हांगकांग, चीन की महिला टीमों के बीच 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 137 रनों से जीत हासिल कर, सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 194 रनों का लक्ष्य का लक्ष्य हांगकांग के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने हांगकांग सिर्फ 56 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के बाद, हांगकांग की टीम सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।

भारत बनाम हांगकांग, महिला एशिया कप के मैच नंबर 7 का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो हांगकांग ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज व उपकप्तान स्मृति मंधाना (124 रन, 64 गेंद) की रिकाॅर्ड ब्रेकिंग पारी के चलते 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए और हांगकांग के सामने जीत के लिए एक विशाल लक्ष्य रखा। साथ ही शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली।

दूसरी ओर, हांगकांग की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मरीना लंप्फ्लू ने 4 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा रुचिता वेंकटेश और जाॅयलीन कौर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब हांगकांग भारतीय टीम से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह मैन इन ब्लू की शानदार गेंदबाजी के सामने 16.2 ओवरों में महज 56 रनों पर ही सिमट गई। हांगकांग के लिए कप्तान नताशा माइल्स ने 15 रनों की बेस्ट पारी खेली। भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को 2-2 विकेट मिले।

ये भी पढ़ें – Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...