Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: क्या इस बार भी ट्राॅफी को लेकर ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला

Women’s Asia Cup 2026: क्या इस बार भी ट्राॅफी को लेकर ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला

Mohsin Naqvi Hits Back at Critics, Points to India’s Defeat Against Ireland (image via X)

यूएई में महिला एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही सेमीफाइनल राउंड शुरू हो जाएंगे। भारत ने उम्मीदों के मुताबिक, बिना किसी परेशानी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और फाइनल में पहुंचने की भी संभावना है। मगर फाइनल तक बात पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) व एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को लेकर आई खबर ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि जब साल 2025 में भारतीय मैन्स टीम ने एशिया कप खिताब जीता था, तो भारतीय टीम ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, से ट्राॅफी लेने से मना कर दिया था।

इसके बाद नकवी भी ट्रॉफी देने की अपनी जिद पर अड़े थे और फिर चुपचाप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। उन्होंने वो ट्रॉफी अपने होटल में रखी और उसके बाद उसे एसीसी दफ्तर में शिफ्ट किया। उनका कहना है कि अगर भारत को ट्राॅफी लेनी है, तो वह उसे एसीसी चीफ से ही लेनी होगी।

फिर से ट्राॅफी देने की जिद पर अड़े मोहसिन नकवी

इस बीच, पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो सुपर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहसिन नकवी इस फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और चीफ गेस्ट होंगे। साथ ही नकवी ही इस बार भी विजेता टीम को ट्रॉफी देने पहुंचेंगे। ऐसे में एक बार फिर विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीतती है तो क्या वो नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करेगी? अब यही एक सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा है।

तो वहीं, इस बार महिला एशिया कप का फाइनल मैच 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा, जिसमें एसीसी चीफ मौजूद रहेंगे। देखने लायक बात होगी कि इस बार फाइनल के बाद क्या देखने को मिलता है?

ये भी पढ़ें – 6 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...