Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप के मैच नंबर 9 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंदा 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 5 सितंबर, शनिवार को जारी महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड खेल के दम पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले तो भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों के स्कोर पर रोक दिया। उसके बाद भारत ने इस टारगेट को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

महिला एशिया कप, भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हाल

तो वहीं, आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी, भारत की कमाल की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई है।

बता दें कि यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर भी है। मुकाबले में पाकिस्तान के सिर्फ दो बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। शवाल जुल्फिकार 14 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए बेस्ट स्कोरर रहीं, तो विकेटकीपर मुनीबा अली ने 13 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं, भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। श्री चरणी व प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। साथ ही शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से मिले 56 रनों के आसान लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 12, स्मृति मंधाना ने 9 और प्रतिका रावल ने 4 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, हरमनप्रीत कौर 18* और दीप्ति शर्मा 12* रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 3 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, बोला ‘डर की वजह से लिया फैसला’

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा 

Harmanpreet kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टेडियम में जारी, महिला एशिया कप के मैच...

Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Pakistan Women: जारी महिला एशिया कप का 9वां मैच आज 5 सितंबर, शनिवार को...

भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मैच में हरमनप्रीत और स्मृति की नजर इतिहास रचने पर, बना सकती हैं कई रिकाॅर्ड

Smriti Mandhana (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच, 5 सितंबर को दुबई में एक रोमांचक मुकाबला काफी खास...

BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच

Key BCCI Review Meeting Takeaways: Workload Relief, FTP Reforms, and 2027 World Cup Blueprint (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 3 सितंबर, 2026 को वर्कलोड मैनेजमेंट, विदेश...