Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup 2024: भारत ने यूएई को 78 रनों से रौंदा, टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Womens Asia Cup 2024: भारत ने यूएई को 78 रनों से रौंदा, टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

India women vs UAE women

महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) में आज भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने यूएई को 78 रनों से मात दी। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने हरममप्रीत कौर और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारी की मदद से 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में यूएई निर्धारित ओवरों में 123 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही अपने तीन महत्वपूर्ण खो दिए। कविशा एगोडागे ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मंधाना (13) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद शेफाली वर्मा भी 37 रन बनाकर भी समायरा धरणीधर की गेंद पर तीर्था सतीश द्वारा लपकी गई। पावरप्ले के आखिरी ओवर में हीना होतचंदानी ने दयालन हेमलता को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया।

हालांकि, इसके बाद हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ते हुए भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं ऋचा घोष ने 29 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद रनों की पारी खेली। यूएई की ओर से कविशा ने दो विकेट चटकाए।

भारतीय गेंदबाजों ने यूएई को 123 रनों पर रोका

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही और वह इससे अंत तक नहीं उबर सकी। भारतीय गेंदबाजों के कसी हुई गेंदबाजी के आगे टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 123 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कविशा एगोडागे ने सर्वाधिक नाबाद 40 रन बनाए। वहीं कप्तान ईशा रोहित ओजा ने 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर जोरदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा रेणुका, तनुजा, पूजा और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...