Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2024: बाबर-रिजवान लड़कियों से कुछ सीखें; सैयदा अरूब की फील्डिंग का वीडियो वायरल

Womens Asia Cup 2024 बाबर-रिजवान लड़कियों से कुछ सीखें सैयदा अरूब की फील्डिंग का वीडियो वायरल

Syeda Aroob (Source X)

Syeda Aroob fielding video: श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 का रोमांच जारी है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस टूर्नामेंट में अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। ग्रुप ए में भारतीय टीम ने अब तक पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को हराया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान का सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो गया है।

पाकिस्तान और यूएई दोनों टीमों के बीच एकतरफा जीत का रोमांच देखने को मिला। इस मैच में पाकिस्तान टीम की फील्डर सैयदा अरूब शाह ने शानदार फील्डिंग की है, जिसकी जोरदार चर्चा हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपनी फील्डिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के लिए आसान कैच छोड़ना, फील्डिंग में गलतियां करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन सैयदा अरूब शाह ने ऐसी फील्डिंग की है कि पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शर्मा जाएं।

देखें Syeda Aroob fielding video 

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पाकिस्तान की टीम जब 20वां ओवर डाल रही थी तब सैयदा गेंदबाजी करने आईं। इस ओवर की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने बाहर निकलकर बड़ा हिट खेलने की कोशिश की।

लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही। क्योंकि गेंद सीधे गेंदबाज की ओर गई। गेंद जमीन से टकराकर बाउंड्री की ओर जा रही थी। तभी गेंदबाज सैयदा ने डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया। उन्होंने न केवल गेंद को रोका, बल्कि वह उठी और बल्लेबाज को रन आउट कर दिया। उनकी बेहतरीन फील्डिंग की चारों ओर सराहना हो रही है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फैंस ने पूरी पाकिस्तान टीम को किया ट्रोल

जैसे ही सैयदा का वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स का कहना है कि सैयदा की फिटनेस पुरुष टीम के खिलाड़ियों से 90 फीसदी बेहतर है। गेंदबाजी करते समय फॉलो थ्रू में गेंद को रोकना और फिर रन आउट करना उनके लिए आसान नहीं है। फैंस बाबर आजम और पूरी पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...