Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2024: रेणुका सिंह की इन 3 मैजिकल डिलीवरी ने पलटा पूरा गेम, देखें आखिर क्या हुआ?

Womens Asia Cup 2024 रेणुका सिंह की इन 3 मैजिकल डिलीवरी ने पलटा पूरा गेम देखें आखिर क्या हुआ

Renuka Singh Thakur (Source X)

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में जोरदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया।  दांबुला मैदान पर बांग्लादेश ने भारत के सामने 81 रनों का आसान लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने बिना कोई विकेट खोए 11 ओवर में पूरा कर लिया।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाए वहीं, शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत लगातार नौवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी खिताबी मुकाबले खेले हैं। इसके साथ ही भारत सात बार ट्रॉफी जीतने वाली सबसे सफल टीम है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर अब आठवें खिताब पर होगी।

रेणुका सिंह ने जीत में दिलाई अहम भूमिका 

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 80 रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रेणुका ने पहले ओवर में दिलारा अख्तर (6) को आउट किया। इसके बाद बांग्लादेश ने तीसरे और पांचवें ओवर में रेणुका के द्वारा दो विकेट खो दिए। रेणुका सिंह ने अपने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए।

रेणुका सिंह का स्पैल- इन 3 गेंदों ने भारत को पहुंचाया फाइनल में 

पहला विकेट- पहले ओवर की तीसरी गेंद पर दिलारा अख्तर ने रेणुका को जोरदार छक्का जड़ा। लेकिन अगली ही गेंद पर रेणुका सिंह ने उन्हें सीधे पवेलियन पहुंचा दिया। चौथी गेंद पर भी दिलारा बड़ा शॉट लगाने गई और बाउंड्री के पास कैच आउट हो गई।

दूसरा विकेट- रेणुका सिंह ने अपने अगले तीसरे ओवर में भारत का दूसरा विकेट लिया था। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश की इश्मा ने जैसे ही बल्ला आगे बढ़ाया, गेंद बल्ले के किनारे से लगकर हवा में चली गई। शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़ी तनुजा कंवर ने हवा में छलांग लगाई और शानदार कैच लपका।

तीसरा विकेट- रेणुका ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुर्शिदा खातून को शैफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर टीम को तीसरा विकेट दिलाया था।

रेणुका सिंह ने अपने स्पैल में लगातार तीन ओवर में तीन विकेट लिए। इन तीन विकेटों के साथ ही रेणुका सिंह ने टी20 में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। रेणुका ने 3 बड़े विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया जिसने टीम के जीत की नींव रखी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...