Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup के लिए सामने आया Semifinal का शेड्यूल, इस टीम से होगा भारत का मुकाबला

Womens Asia Cup के लिए सामने आया Semifinal का शेड्यूल इस टीम से होगा भारत का मुकाबला

Womens Asia Cup 2024 (Photo Source: X)

Womens Asia Cup Semifinal Schedule 2024: महिला एशिया कप टी-20 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने थाइलैंड को बुरी तरह हराकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका के साथ-साथ बांग्लादेश की महिला टीम भी एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

इस तरह भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल खेलती हुई नजर आएगी। सेमीफाइनल में किस टीम की भिड़ंत किस टीम से होगी और कब ये सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे? ये भी कंफर्म हो चुका है। इस आर्टिकल में हम आपको महिला एशिया कप के सेमीफाइनल और फाइनल के शेड्यूल के बारे में आपको बताएंगे।

वुमेंस एशिया कप टी20 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच शुक्रवार 26 जुलाई को दांबुला में खेले जाएंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा और शाम को सात बजे से दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। भारत में भी ये सभी मुकाबले उसी समय शुरू होंगे।

Women’s Asia Cup Semifinals Schedule: महिला एशिया कप सेमीफाइनल शेड्यूल

26 जुलाई- पहला सेमीफाइनल – भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 2 बजे, दांबुला
26 जुलाई- दूसरा सेमीफाइनल – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – शाम 7 बजे, दांबुला
रविवार 28 जुलाई –  फाइनल – शाम 7 बजे, दांबुला

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की प्रदर्शन की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम इंडिया ने लीग में अपने सारे मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अपने पहले ही मुकाबल में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर अपने अभियान का आगाज किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने यूएई को 78 रनों के भारी अंतर से हराया और सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया था। टीम ने लीग के तीसरे और आखिरी मैच में नेपाल को 82 रनों से हरा दिया और पूरे 6 अंक लेकर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

আরো ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

Top 5 Highest Run Scorers Of T20 World Cup 2026 (image via getty) 2026 टी20 विश्व कप में कई बैट्समैन ने जबरदस्त हिट्स लगाए। हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल...