Skip to main content

ताजा खबर

Womens Ashes 2025: एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 122 रनों से जीत हासिल कर, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का वूमेन एशेज में किया व्हाइटवाॅश 

Australia Women vs England Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Ashes 2025: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, जहां दोनों टीमों के बीच वूमेन एशेज सीरीज खेली जा रही थी। इस सीरीज के दौरान शामिल एकमात्र टेस्ट मैच आज 1 फरवरी को दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट गाउंड पर खेला गया।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पारी और 122 रनों से जीत हासिल कर, इंग्लैंड का पूरी सीरीज में व्हाइटवाॅश कर दिया है। इस एकमात्र टेस्ट मैच को अपने नाम करने से पहले तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज को भी ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।

इस मैच में शतकीय पारी खेलने वाली युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को प्लेयर ऑफ द मैच और पूरी सीरीज के दौरान शानदार खेल दिखाने के लिए एलाना किंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला टीम, एकमात्र टेस्ट मैच का हाल

एमसीजी में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम पहली पारी 71.4 ओवरों में कुल 170 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए नट सीवर ब्रंट ने 51 रनों की बेस्ट पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में अलाना किंग ने 4 और किम गार्थ व डार्सी ब्राउन ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एनाबले सदरलैंड (163) और बेथ मूनी (106) की शतकीय पारी के दम पर कुल 440 रन बनाए। इसके अलावा पोएब लिचफील्ड ने 45 और एश्ले गार्डनर ने 44 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए सोफी एसलटन ने 5 और लाॅरेन बेल और फ्लेयर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रियाना मैकडोनाल्ड ने 1 विकेट हासिल किया।

तो वहीं, जब इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई, और मैच में उसे पारी और 122 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सिर्फ टैमी बीमाउंट की 47 रनों की बेस्ट पारी खेल पाई। इसके अलावा और कोई पारी नहीं खेल पाया।

Total domination from Australia as they wrap up the Women’s Ashes in style 🥵#AUSvENG 📝: https://t.co/QwpEWOemjs pic.twitter.com/TnZSyKP1ex

— ICC (@ICC) February 1, 2025

আরো ताजा खबर

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...