Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024 में दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी अहम होगी: वेदा कृष्णमूर्ति

Women T20 World Cup 2024 में दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी अहम होगी वेदा कृष्णमूर्ति

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।

इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ भी लीग मैच खेलने हैं। ग्रुप में टाॅप में रहने वाली दो टीमें, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

तो वहीं अब इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) का भारतीय टीम और खासकर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। कृष्णमूर्ति का कहना है कि टूर्नामेंट में दीप्ति की गेंदबाजी अहम होने वाली है।

गौरतलब है कि हाल में ही दीप्ति शर्मा वीमेन द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेलती हुई नजर आई थी। इस टूर्नामेंट में दीप्ति ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और छक्का मारकर टीम को पहला खिताब जिताया था। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने 212 रन बनाए और 6.85 की बेहतरीन औसत से 8 विकेट भी अपने नाम किए।

दीप्ति शर्मा को लेकर वेदा कृष्णमूर्ति ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में वेदा ने कहा- वह निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगी, और उसकी गेंदबाजी बहुत महत्वपूर्ण होगी। यदि पिच से मदद मिली, तो मुझे लगता है कि वह उन परिस्थितियों में भी अधिक घातक होगी।

अब एक दशक से अधिक समय हो गया है, उसने 2014 में उसने डेब्यू किया था, और वह हर साल एक क्रिकेटर के रूप में विकसित हुई है। वह उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां वह भारतीय टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, चाहे कोई भी फाॅर्मेट हो।

আরো ताजा खबर

IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीाई ने आईपीएल के दौरान बढ़ रही अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया...

14,000 T20 रन बनाने के लिए ‘किंग’ कोहली को 2 मैच लगेंगे – पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बड़ा दवा

IPL 2026: Virat Kohli (image via X) जैसे-जैसे आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ रहा है, क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली एक बड़े माइलस्टोन के करीब चुपचाप...

फ्लैशबैक: महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास पर एक डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup (Image credit Twitter – X) 2009: इंग्लैंड बनी पहली चैंपियन आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में इंग्लैंड में हुई थी। इस पहले...

LSG vs RCB: टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, LSG ने किए 3 बदलाव, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

IPL 2026, LSG vs RCB: RCB opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 50वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...