Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: अरुंधति रेड्डी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी लाइनअप को किया तहस-नहस, POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

Women T20 World Cup 2024: अरुंधति रेड्डी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी लाइनअप को किया तहस-नहस, POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

Arundhati Reddy (Pic Source-X)

आज यानी 6 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।

अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, अरुंधति रेड्डी ने इस मैच में निदा दार, Omaima Sohail और आलिया रियाज का विकेट अपने नाम किया।

अरुंधति रेड्डी की इसी घातक गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की ओर से निदा दार ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान फातिमा सना ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी के अलावा श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट झटके जबकि रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। अरुंधति रेड्डी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। यही नहीं तमाम लोगों ने इस अनुभवी खिलाड़ी की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा भी की।

भारत ने पाकिस्तान को दी मात

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शेफाली वर्मा ने एक छोर को अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन जोड़े।

Jemimah Rodrigues ने भी 23 रनों की पारी खेली। पहला विकेट जल्द करने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30* रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...

7 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL XI vs IND: निशान मदुष्का, रविंदु रसंथा और सोनल दिनुशा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका XI ने पहले दिन का...

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...