Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X)
England vs Australia (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में इंजरी की वजह से रिटायर हर्ट हुई एलिस पैरी भी इस मुकाबले में हिस्सा ले रही हैं।

टाॅस के समय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मौसम बहुत अच्छा है, हम शुरू से ही उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच में ज़्यादा बदलाव होगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है। कल की ट्रेनिंग के बाद पेज (एलिस पैरी) ठीक महसूस कर रही हैं। यह एक खास दिन है। लड़कियों को कुछ दिन की छुट्टी मिली थी। पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (AUS-W): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पैरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

इंग्लैंड (ENG-W): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिन्सी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है कि लॉर्ड्स की पिच संतुलित होगी, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा। हालांकि टी20 क्रिकेट में टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती हैं, लेकिन दबाव वाले फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले रन बनाना फायदेमंद साबित हो सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए पिछले मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

ENG W vs AUS W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

मैच खेले  45
इंग्लैंड ने जीते  20
ऑस्ट्रेलिया ने जीते  22
टाई/नो रिजल्ट 02/01
सबसे पहले मैच 2 सितंबर, 2005 (ऑस्ट्रेलिया जीता)
हालिया मैच  25 जनवरी, 2025 (ऑस्ट्रेलिया जीता)

আরো ताजा खबर

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...