Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA 1st Test: बारिश के बावजूद चौथे दिन की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर कंट्रोल बनाए रखा

WI vs SA 1st Test: बारिश के बावजूद चौथे दिन की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर कंट्रोल बनाए रखा

West Indies vs South Africa, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। 7 अगस्त से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के चौथे दिन के बाद, साउथ अफ्रीका ने मेजबान वेस्टइंडीज पर मजबूत पकड़ बना ली है।

बारिश की वजह से खेल के चौथे दिन सिर्फ 30 ओवर का खेल हो सका। लेकिन इस दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के बचे हुए 6 विकेट हासिल कर लिए। खेल के तीसरे दिन 145/4 का स्कोर बनाने वाले वेस्टइंडीज की पहली पारी खेल के चौथे दिन 233 रनों पर सिमट गई। कैरिबियाई टीम के लिए पहली पारी में केसी कार्टी 42 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे। साथ ही वह पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम से 124 रनों से पिछड़ गई।

तो वहीं साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो तेज गेंदबाज और स्पिनर्स ने विकेट झटकने में बराबर का योगदान दिया। केशव महाराज को सर्वाधिक 4 विकेट मिले, तो कगिसो रबाडा ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा लुंगी एंगीडी और एडेन मार्करम को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका ने बनाई 154 रनों की बढ़त

इसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसने दिन की समाप्ति पर पांच ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी 14* और एडेन मार्करम 9* रन बनाकर मौजूद हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका की मेजबान टीम पर 154 रनों की बढ़त हो गई है।

दूसरी ओर, कैरेबियाई टीम की ओर से अभी तक केमार रोच 2, जोमिल वरिकन 2 और जायडन सील्स ने 1 ओवर गेंदबाजी की है, लेकिन किसी को अभी तक विकेट नहीं मिला है। साथ ही बता दें कि खेल के पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। अगर ऐसा हुआ था, तो यह मैच ड्रा पर समाप्त हो सकता है। देखने लायक बात होगी कि क्या 5वें दिन कितने ओवर का खेल होगा?

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...

ENG vs IND 3rd T20I: क्या तीसरे मुकाबले में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम के मौसम का हाल 

इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम...

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...