Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA: सीरीज हारने के बाद भी संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं कैरेबियाई कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, दिया बड़ा बयान

Kraigg Brathwaite: Photo Source: X/Twitter

हाल में ही साउथ अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर थी। बता दें कि सीरीज का गुयाना के प्रवोडेंस स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच मेजबान टीम की 40 रनों की हार के साथ खत्म हुआ, और सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज को प्रोटीज टीम के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, यह वेस्टइंडीज की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार 10वीं शिकस्त है। तो वहीं वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 34 टेस्ट मैचों में से कुल 3 में ही जीत हासिल कर पाई है।

लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भी कैरेबियाई टीम के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) के हौसले कम नहीं हुए हैं। ब्रेथवेट ने हाल में ही दिए बयान में कहा है कि उन्हें अपने युवा गेंदबाजी और बल्लेबाजी अटैक पर विश्वास है, जो उनके लिए निकट भविष्य में संभावनाएं लेकर आएगा।

क्रेग ब्रेथवेट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के गंवाने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान क्रेग ब्रेथवेट ने कहा- खिलाड़ियों के पास बहुत क्षमता और टैलेंट है। उन्हें बस बाहर लाने की जरूरत है, और उनके पास बहुत स्किल है।

ब्रेथवेट ने आगे बल्लेबाजी को लेकर कहा- बल्लेबाज के रूप में सीखना जारी रखना महत्वपूर्ण है। हमें बस अपने खेल के बारे में सोचते रहना है, व सुधार के तरीके खोजने हैं। यह हमारा लक्ष्य है कि हम इसे और अधिक लगातार करें और मैं मानसिक रूप से सोचता हूं, बेहतर होने के तरीके ढूंढे।

मैं कहूंगा कि हमारे क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, खासकर हमारी तेज गेंदबाजी इकाई के साथ। लेकिन मुझे कहना होगा कि मैं बल्लेबाजी इकाई को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं।

मैं वास्तव में सोचता हूं कि हमारे पास जो लाइन-अप है वह काम कर सकता है। जाहिर तौर पर टेस्ट मैच खेलने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे महत्वपूर्ण है। हम अधिक टेस्ट मैच खेलने की मांग कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...