Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA: पहले टेस्ट के खेल का तीसरा दिन हुआ समाप्त, केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान इस समय मुश्किल स्थिति में

WI vs SA: पहले टेस्ट के खेल का तीसरा दिन हुआ समाप्त, केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान इस समय मुश्किल स्थिति में

Keshav Maharaj (Pic SOurce-X)

इस समय वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल के तीसरे दिन केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से मेजबान अपनी पहली पारी में बैकफुट पर आ गया है।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 357 रन बनाए। टीम की ओर से उनकी पहली पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 182 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। टेम्बा बावुमा के अलावा सलामी बल्लेबाज Tony De Zorzi ने 78 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। एडन मार्करम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 रन बनाए जबकि David Bedingham ने 29 रनों की पारी खेली।

विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेने ने 87 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रनों का योगदान दिया जबकि Ryan Rickelton 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि वियान मुल्डर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वार्रिकान ने चार विकेट झटके जबकि Jayden Seales ने 3 विकेट अपने नाम किए। केमार रोच ने 2 विकेट हासिल किए।

केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। मेजबान ने शुरुआत काफी अच्छी की थी। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 35 रनों की पारी खेली जबकि मिकाइल लुइस ने 35 रनों का योगदान दिया। कीसी कार्टी ने 42 रन बनाए जबकि Alick Althanaze तीन रन बनाकर आउट हो गए। तीसरा दिन का खेल खत्म होने तक जेसन होल्डर 13* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि केवम हॉज ने 11* रन बना लिए हैं।

केशव महाराज के अलावा अभी तक कोई भी अन्य दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाज पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। लेकिन पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज अभी भी अपनी पहली पारी में 212 रनों से पीछे है।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान

3 Players Who Can Lead India Women After Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर, 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (टेस्ट, वनडे और टी20आई...

IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

IND vs WI: Akeal Hosein Expresses Confidence Ahead of 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6...

IPL में ‘दादा’ की धमाकेदार वापसी! सौरव गांगुली बने DC के नए हेड कोच; पहली बार संभालेंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Sourav Ganguly Appointed Delhi Capitals Head Coach for IPL 2027 (image via getty) 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले लीडरशिप में बड़े बदलाव के तहत, दिल्ली कैपिटल्स ने...

Ranji Trophy 2026-27: मुंबई की टीम में जायसवाल की वापसी, आयुष म्हात्रे बने उपकप्तान; सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

Ranji Trophy: Yashasvi Jaiswal Returns, Ayush Mhatre Named Vice-Captain as Suryakumar Yadav Misses Out for Mumbai (Image credit Twitter – X) मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले...