Skip to main content

ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में उंगली में लगी चोट के चलते पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। साथ ही उनकी यह चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि उनका इंग्लैंड दौरे में भी खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि त्रिनिदाद में कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान मसूद चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान की पहली पारी में जेडेन सील्स की एक गेंद उनकी उंगली पर लगी थी और वेस्टइंडीज ने यह मैच 90 रनों से जीता था। पहले टेस्ट में शान ने 109 और 3 रन बनाए थे।

सीरीज का दूसरा मैच रविवार को क्वींस पार्क ओवल में शुरू होगा। लेकिन, इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह भी पुष्टि की है कि 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के खेलने पर संदेह है।

शान मसूद को लेकर पीसीबी की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, अनुभवी बल्लेबाज की इंजरी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के हवाले से कहा- “पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज शान मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें त्रिनिदाद की ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। स्कैन और क्लिनिकल जांच के बाद, शान का इलाज अभी पाकिस्तान टीम का मेडिकल पैनल कर रहा है। साथ ही लीड्स में 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनके खेलने का फैसला उनके ठीक होने और सेहत में सुधार पर निर्भर करेगा। इस दौरान वह टीम के साथ ही रहेंगे।”

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...