Skip to main content

ताजा खबर

WI vs NZ: T20I में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी, जानिए सब कुछ यहां

WI vs NZ T20I में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड किसका पलड़ा है भारी जानिए सब कुछ यहां

WI & NZ (Photo Source: Getty Images)

T20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मैच में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-8 में पहुंचने के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस आर्टिकल में हम आज दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करेंगे।

WI vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड T20Is में (Head to Head Record)

T20I में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां अब तक दोनों टीमें 19 बार आमने सामने हुई है। इन 19 मैचों में 4 बार वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है तो वहीं 10 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। विंडीज और कीवी टीम के बीच 3 मुकाबले टाई पर खत्म हुए हैं, जबकि दो मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम अब तक सिर्फ एक बार आमने सामने हुई है वो भी 2012 में। दोनों टीमों के बीच वो मुकाबला सुपर ओवर तक चला था जहां वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी। उस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 139 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में कीवी टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई थी और मुकाबला टाई हो गया था।

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखने के बाद अगर हम कहें कि, यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है तो ये गलत नहीं होगा। चूंकि ये मुकाबला वेस्टइंडीज के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा तो उनके लिए यह थोड़ा एडवांटेज रहेगा। लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...