Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: Phil Salt ने 185.11 की स्ट्राइक रेट से 87* रन ठोक जीता “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब

Phil Salt (Photo Source: Getty Images)

WI vs ENG: Phil Salt won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच 20 जून को डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लुसिया में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 15 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे फिल साल्ट (Phil Salt), जिन्होंने 87 रनों की नाबाद पारी खेली। साल्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Phil Salt ने 38 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज करते हुए इंग्लैंड ने पहला विकेट कप्तान जोस बटलर (25) के रूप में 8वें ओवर में गंवाया था। जिसके बाद फिर 11वें ओवर में मोईन अली (13) आंद्रे रसेल के शिकार बन गए थे। शुरुआती दो झटकों के बाद फिल साल्ट (Phil Salt) और जॉनी बेयरस्टो के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। और दोनों बल्लेबाजों ने फिर 97 रनों की मैच विनिंग साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाई।

फिल साल्ट ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, और 47 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87 रनों की नाबाद पारी खेली। फिल साल्ट ने पारी के 16वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ 30 रन भी बटोरे थे। उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 48* रनों की अहम पारी टीम के लिए खेली।

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हूं- फिल साल्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद फिल साल्ट ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मुझे यहां बल्लेबाजी करना पसंद है, लेकिन मैं टीम की जीत में योगदान देकर ज्यादा खुश हूं। बीच के ओवरों में स्पिन के खिलाफ मुश्किलें थी, लेकिन मुझे पता था कि किसी स्टेज पर पेस आएगी, एक छोर पर हवा चल रही थी, छोटी बाउंड्री थी और मैंने खुद को बैक किया। (शेफर्ड के खिलाफ 30 रन वाले ओवर पर) ) एक समय था जब मैं ज्यादा गेंदें नहीं खेल रहा था, बाउंड्री सूख गई थीं, लेकिन जॉनी (बेयरस्टो) ने अपनी सोची-समझी हिटिंग से मुझ पर से दबाव हटा दिया, उनकी पारी बहुत महत्वपूर्ण थी।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...