Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG 4th T20I: मैच प्रिव्यू: कौन पड़ेगा किस पर भारी?, मैच से जुड़ी सभी जानकारी यहां देखें

West Indies vs England

वेस्टइंडीज (WI) और इंग्लैंड (ENG) की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। 17 नवंबर को दोनों टीमें सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चौथे T20I में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इंग्लैंड ने पहले तीन टी20 मैचों में जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर लिया है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम आगामी दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 182 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में फिल साल्ट ने 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इंग्लैंड ने मात्र 16.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इसके बाद रोवमन पॉवेल की टीम ने दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 158 रन बनाए, जिसे मेहमान टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान जोस बटलर ने 83 रनों की पारी खेली, जिसने जीत को आसान बना दिया।

तीसरे टी-20 में एक बार मेजबान टीम के द्वारा खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। उसने पहली पारी में सिर्फ 145 रन बनाए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इंग्लिश टीम को थोड़ा जूझना पड़ा। लेकिन सैम करन (41) और लियम लिविंगस्टोन (39) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच डिटेल्स-

मैच 
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I
वेन्य
डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया
तारीख व समय 
रविवार, 17 नवंबर, 01:30 AM IST
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स 
फैनकोड (app and website)

पिच रिपोर्ट-

डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित है। सेंट लूसिया में पिछले कुछ दिनों में काफी भारी बारिश हुई है, इस वजह से विकेट में थोड़ी नमी होगी जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 42 मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करने की तुलना में अधिक जीत हासिल की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 147 है।

 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

कुल मैच 
110
वेस्टइंडीज की जीत
47
इंग्लैंड की जीत
57
नो रिजल्ट
06
पहली बार खेले
5 सितंबर, 1973
आखिरी बार खेले
14 नवंबर, 2024

संभावित XI

वेस्टइंडीज:

मेजबान टीम अब तक टी20 सीरीज में अपना दबदबा नहीं बना पाई है और उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तीनों मैचों कुछ बदलाव के साथ भी वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। चूंकि सीरीज पहले हार चुकी है, इसलिए सम्मान के लिए टीम कड़ी मेहनत करेगी।

प्लेइंग इलेवन: एविन लुईस, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन, टेरेंस हिंड्स

इंग्लैंड:

दूसरी ओर, मेहमान टीम का अब तक का दौरा शानदार रहा है और उन्होंने मजबूत वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ लगातार तीन मैच जीते हैं। अभी दो और मैच बाकी हैं, ऐसे में टीम कुछ बदलाव कर उन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिन्होंने अभी तक प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है।

प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, साकिब महमूद

 

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...