Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: साल्ट और बेयरस्टो के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड ने जीत के साथ किया सुपर-8 का आगाज

WI vs ENG (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 42वें मुकाबले में 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने इंग्लिश टीम के सामने 181 रनों का टारगेट रखा था, जिसे फिलिप सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में ही चेज कर लिया। सॉल्ट 47 गेंदों पर 87 तो बेयरस्टो 26 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट की पहली हार है। टीम लीग स्टेज के सभी चार मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी।

WI vs ENG: पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, पांचवें ओवर में किंग ग्रोइन इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने चार्ल्स के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई जिसे 12वें ओवर में मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज चार्ल्स को 94 रन के स्कोर पर आउट किया।

इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रोवमैन पॉवेल ने धमाल मचाया। उन्होंने पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। 15वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने पॉवेल को आउट कर दिया। वह 36 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। रदरफोर्ड 28 और रोमारियो शेफर्ड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मोईन अली और लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाए।

WI vs ENG: फिल साल्ट के तूफान में उड़े विंडीज के बल्लेबाज

टार्गेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। फिल साल्ट और जोस बटलर ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 67 रन जोड़े। बटलर ने 22 गेंद पर 25 रन बनाए। हालांकि फिल साल्ट एक छोर पर आखिर तक टिके रहे। उन्होंने 47 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 87 रनों की नाबाद पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में उन्हें जॉनी बेयरेस्टो का अच्छा साथ मिला। बेयरेस्टो ने 26 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिलाई। फिल साल्ट ने आखिर में आकर काफी आक्रामक रवैया अपनाया और एक ही ओवर में 30 रन जड़ दिए और मैच को एकतरफा बना दिया। इसी वजह से इंग्लैंड ने 15 गेंद शेष रहते आसानी से 181 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...