Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

Shimron Hetmeyer (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 31 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में शिमरोन हेटमायर की वापसी हुई है, उन्होंने स्क्वॉड में ओपनर एलिक अथानाजे को रिप्लेस किया है और यह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम में एकमात्र बदलाव है।

निजी कारणों के चलते श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थे शिमरोन हेटमायर

शिमरोन हेटमायर टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक थे, जब दिसंबर 2023 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से पिछली वनडे सीरीज जीती थी। हेटमायर निजी कारणों के चलते श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थे। कैरेबियन प्रीमियर 2024 में उनका प्रदर्शन शानदार था, वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज थे।

वेस्टइंडीज को हाल ही में श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज में 2-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ घर में सीरीज टीम के लिए आसान नहीं रहने वाली है। हेड कोच डैरेन सेमी आगामी चुनौतियों को लेकर उत्साहित हैं। ESPNcricinfo के अनुसार डैरेन सैमी ने बताया,

इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा एक नई चुनौती प्रदान करता है और एक प्रतिद्वंद्विता को फिर से जगाता है, जिसके लिए खिलाड़ी और कैरेबियाई लोग उत्सुक रहते हैं। किसी तरह, हम वेस्टइंडीज हमेशा इंग्लैंड का सामना करते समय अपने खेल को बेहतर बनाने का एक तरीका ढूंढ लेते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर

WI vs ENG, वनडे सीरीज शेड्यूल:

गुरुवार 31 अक्टूबर: पहला वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ

शनिवार 2 नवंबर: दूसरा वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ

बुधवार 6 नवंबर: तीसरा वनडे – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...