Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से एक हफ्ते पहले इंग्लैंड की टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 31 अक्टूबर से वेस्टइंडीज दौरे में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस बीच दौरा शुरू होने से एक हफ्ते पहले इंग्लैंड की टीम में दो खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। बोर्ड ने स्पिनर रेहान अहमद और विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स को शामिल करके स्क्वॉड को और मजबूत बना लिया है।

इस दिन टीम से जुडेंगे रेहान अहमद और जॉर्डन कॉक्स

स्पिनर रेहान अहमद इस वक्त रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज में इंग्लिश टीम से जुडेंगे और उनके पहले वनडे से चूकने की संभावना है।। वहीं, जॉर्डन कॉक्स भी टेस्ट टीम का हिस्सा है, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। वह 24 अक्टूबर को यूके लौटेंगे और फिर टीम से जुडेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट के जरिए बताया,

जॉर्डन आज के खेल के अंत में वापस लौटेंगे और कैरिबियन के हमारे व्हाइट-बॉल दौरे में शामिल होने से पहले यूके वापस लौटेंगे। रेहान भी इस टेस्ट मैच के अंत में व्हाइट-बॉल टीम में शामिल होंगे।

आपको बता दें, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर अब तक काफ इंजरी से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं, उनकी जगह लियम लिविंगस्टोन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम-

जोस बटलर (कप्तान, केवल टी20 सीरीज), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टोन (वनडे कप्तान), साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर

WI vs ENG, वनडे सीरीज शेड्यूल:

गुरुवार 31 अक्टूबर: पहला वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ

शनिवार 2 नवंबर: दूसरा वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ

बुधवार 6 नवंबर: तीसरा वनडे – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

WI vs ENG, T20I सीरीज शेड्यूल:

शनिवार 9 नवंबर: पहला टी20 – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

रविवार 10 नवंबर: दूसरा टी20 – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

गुरुवार 14 नवंबर: तीसरा टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया

शनिवार 16 नवंबर: चौथा टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया

रविवार 17 नवंबर: पांचवां टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...