Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: जोस बटलर वापसी के बावजूद नहीं करेंगे विकेटकीपिंग, टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

Jos Buttler (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के व्हाइटबॉल कप्तान जोस बटलर चोट के बाद वापसी करने जा रहे हैं। बटलर जून में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से एक्शन से दूर हैं। हालांकि, वापसी के बाद भी जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में विकेटकीपिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिल साल्ट को सौंपी गई है।

बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइटबॉल सीरीज में नहीं खेले थे। तो टी-20 कप्तान की जिम्मेदारी फिल साल्ट और हैरी ब्रूक को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। बटलर आखिरी बार भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2024 में नजर आए थे। अब छह महीने के अंतराल के बाद वह मैदान पर वापसी करेंगे।

बारबाडोस में होने वाले तीसरे वनडे से पहले फिल साल्ट ने कहा कि उन्हें विकेटकीपिंग करना अच्छा लगता है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए बहुत ज्यादा विकेटकीपिंग नहीं की है। साल्ट ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि वे टीम के लिए सबसे ज्यादा योगदान इसी से दे सकते हैं।

फिल साल्ट कर रहे हैं कप्तानी

साल्ट ने अपने 59 इंटरनेशनल मैचों में से 13 में इंग्लैंड के लिए कीपिंग की है और वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में टीम के कीपर भी हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में आठ चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली और 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाने में मदद की।

लियम लिविंगस्टोन (124*), जैकब बेथेल (55) और सैम करन (52) के बहुमूल्य योगदान से इंग्लैंड ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। फिलहाल सीरीज सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब बारबाडोस में तीसरे और आखिरी वनडे मैच को जीतकर इंग्लैंड सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक, लियम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...