Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: चोट लगी, मैदान से बाहर गए… फिर ICC ने इस इंग्लिश गेंदबाज पर ठोक दिया बड़ा जुर्माना

WI vs ENG, Reece Topley (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी20 मैच बारबाडोस में खेला गया था, इस दौरान इंग्लिश तेज गेंदबाज रीस टॉपली को चोट लग गई थी। चोट के चलते वह दूसरा टी20 भी नहीं खेल पाए।

दरअसल, वह अपने स्पैल का तीसरा ओवर फेंक रहे थे और गेंद डालने से पहले उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई। टॉपली को इसके बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक गलती कर दी जिसके चलते आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है।

रीस टॉपली ने की यह गलती

रीस टॉपली चोटिल होने के बाद काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे और पवेलियन लौटते वक्त उन्होंने बाउंड्री के पास रखी एक कुर्सी को उठाई और उसे सीढ़ियों की रेलिंग में फेंक दिया। टॉपली को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान इक्विपमेंट या मैदान के सामानों को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। इसके लिए तेज गेंदबाज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।

रीस टॉपली ने अपना अपराध स्वीकार किया और सजा भी मान ली। इससे उन्हें फॉर्मल सुनवाई में भी भाग नहीं लेना पड़ा। हालांकि, इससे गेंदबाज के डिसप्लेनरी रिकॉर्ड पर असर पड़ा है, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। रीस टॉपली के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंदर चार या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं तो उसे सस्पेंड या बैन किया जा सकता है।

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी टॉपली ने की थी ऐसी हरकत

आपको बता दें, रीस टॉपली ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच के दौरान भी ऐसी ही एक हरकत की थी। उन्होंने अपने सामने से एक कुर्सी को लात मारकर हटा दिया था। आईसीसी ने वर्ल्ड कप में उनके इस बर्ताव के लिए उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया था।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...