Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN, 2nd Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेन्यू, पिच और मौसम रिपोर्ट, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

WI vs BAN (Photo Source: Getty Images)

WI vs BAN, 2nd Test: Match Preview: वेस्टइंडीज (West Indies) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 नवंबर से सबीना पार्क, किंग्सटन में खेला जाएगा। मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

सीरीज का पहला मैच एंटीगुआ में खेला गया था, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 450 पर पहली पारी घोषित की थी। जस्टिन ग्रीव्स ने 115 और एलिक अथानाजे ने 90 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे। मोमिनुल हक और जाकेर अली ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 152 पर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश को 334 रनों का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश की टीम 132 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 201 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और जेडन सील्स ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए थे।

West Indies vs Bangladesh, 2nd Test Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट
वेन्यू
सबीना पार्क, किंग्सटन, जमैका
दिन और समय
30 नवंबर- 3 दिसंबर, रात 8ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

West Indies vs Bangladesh, 2nd Test: Sabina Park, Kingston, Jamaica (पिच रिपोर्ट):

सबीना पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। शुरुआती दिनों में यहां गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होगी। वहीं, मैच आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को मदद मिलेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 317 रन है, चौथी पारी में यहां रन बनाना मुश्किल रहता है। इसलिए कप्तान को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चाहिए।

West Indies vs Bangladesh, 2nd Test: Kingston, Jamaica Weather Report (मौसम रिपोर्ट)-

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान सबीना पार्क में बारिश गिरने की संभावना नहीं है, लेकिन बिजली चमकने की संभावना है और बादल छाए रहेंगे, जिससे मैच में रुकावट आ सकती है। तापमान 26-28°C के बीच रहेगा।

WI vs BAN, वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:

मैच
21
वेस्टइंडीज ने जीते
15
बांग्लादेश ने जीते
04
ड्रॉ
02
टाई
00

WI vs BAN, दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज (West Indies):

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स, शमर जोसेफ

बांग्लादेश (Bangladesh):

महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नाहिद राणा, हसन महमूद

WI vs BAN, 2nd Test Live Streaming Details (लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स):

टीवी चैनल: भारत में मैच का किसी भी टीवी चैनल में प्रसारण नहीं होगा।

फोन और लैपटॉप: FanCode App & Website

 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...