Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN: ‘माइंडसेट बदलना चाहिए’ बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट

Kraigg Brathwaite (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं आज 4 नवंबर को दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच सबीना पार्क, जमैका में खत्म हुआ। बता दें कि इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 101 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

मुकाबले में बल्लेबाजी में कैरेबियाई टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज 146 और दूसरी पारी में सिर्फ 185 रन ही बना सकी। केवम होज के अर्धशतक और क्रैग ब्रैथवेट के 43 रनों की पारी के अलावा, बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

दूसरी ओर, बांग्लादेश के खिलाफ इस हार के बाद कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) का बड़ा बयान सामने आया है। क्रिकेटर का कहना है कि इस समय कैरेबियाई टीम को अपना माइंडसेट बदलने की जरूरत है।

Kraigg Brathwaite ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद Kraigg Brathwaite ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- हम उस लेवल तक नहीं जा सकते हैं कि जब यह हो सकता है। मैच खेलने के मामले में वे (बांग्लादेश) काफी युवा टीम है।

लेकिन दबाव की परिस्थिति में यह बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में है। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हमारा प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। मेरा मानना ​​है कि यह कुछ ऐसा है जिसे किया जाना चाहिए। हमें माइंडसेट बदलने की जरूरत है।

ब्रैथवेट ने आगे कहा- दोनों पारियों में हमें एक यूनिट के तौर पर काम करना चाहिए था। कुछ पाॅजिटिव भी थे। मुकाबले में गेंदबाजी के लिहाज से हम अच्छे थे। जायडन सील्ड का वह गेंदबाजी स्पैल काफी शानदार था। अगली टेस्ट सीरीज से पहले एक लंबा गैप है, हमें वापिस आकर खुद पर विश्वास करना होगा।

खैर, टेस्ट सीरीज के बाद अब वेस्टइंडीज 8 दिसंबर से बांग्लादेश का तीन मैचों की वनडे सीरीज में सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि क्या इस सीरीज में मेजबान टीम वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...