Skip to main content

ताजा खबर

Who will replace Rohit Sharma as ODI Captain: 3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के वनडे कप्तान

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

3 Players who can replace Rohit Sharma as Team India ODI captain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया युग शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है और भारतीय टीम को गौतम गंभीर के रूप में नया मुख्य कोच मिल गया। ऐसे में टी20 टीम की कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांडया के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

इस आर्टिकल में हम यह बात करेंगे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कौन करेगा? आइए जानें वो 3 नाम जो वनडे फॉर्मेट के लिए कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं।

Who will captain the Indian ODI team after Rohit Sharma? (3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की जगह बन सकते हैं भारत की वनडे टीम के कप्तान)

1. केएल राहुल 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के अगले वनडे कप्तान के रूप में केएल राहुल (KL Rahul) का नाम सामने आ रहा है। केएल राहुल आखिरी वनडे सीरीज में भारत के कप्तान थे जो टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेली थी और इसके अलावा, वह इस फॉर्मेट में पहली पसंद के कीपर-बल्लेबाज हैं। केएल राहुल वनडे में अभी भी टीम की पहली पसंद हैं।

आगामी श्रीलंका दौरे के लिए केएल राहुल का नाम सबसे आगे है। केएल राहुल ने आईपीएल में भी टीम की कप्तानी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम उनके कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करती है। ऐसे में टीम इंडिया के वनडे कप्तान बनने की रेस में वह नंबर 1 हैं।

2. ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

ऋषभ पंत अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऋषभ में नेतृत्व के भी सारे गुण हैं। ऋषभ पंत आईपीएल टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेतृत्व करते हैं। मुख्य बात यह है कि वह एक विकेटकीपर हैं। इसी वजह से वह विकेट के पीछे से मैच पर नियंत्रण रख सकते हैं।

3. श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)

श्रेयस अय्यर भी भारतीय वनडे टीम की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। उनके पास नेतृत्व का काफी अनुभव है। उन्होंने अक्सर मध्यक्रम में अहम पारियां खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इसी बीच उनके नेतृत्व में खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने आईपीएल 2024 टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।  भारतीय टीम को रोहित जैसे निडर और साहसिक फैसले लेने वाले कप्तान की जरूरत है। श्रेयस अय्यर में ये सभी गुण हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...