
Shreyas Iyer’s GF Trisha Kulkarni (Photo Source: X/Twitter)
Who is Shreyas Iyer GF Trisha Kulkarni? क्रिकेटर्स खेल के अलावा अपने लुक्स और अफेयर के चलते भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर फीमेल फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। स्टार बल्लेबाज 29 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। बता दें, पिछले कुछ महीनों से श्रेयस अय्यर और तृषा कुलकर्णी के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में हैं।
तृषा कुलकर्णी वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईपीएल 2024 के दौरान स्टेडियम में श्रेयस अय्यर को चियर करती हुई नजर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि तृषा ही श्रेयस की गर्लफ्रैंड हैं। आज इस ऑर्टिकल के माध्यम से हम आपको श्रेयस अय्यर की रूमर्ड गर्लफ्रैंड के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।
एक-साथ कई बार हुए स्पॉट
श्रेयस अय्यर और तृषा कुलकर्णी कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। पिछले साल टीम इंडिया के दीवाली फंक्शन में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। तृषा ग्रुप फोटो में श्रेयस के साथ ही खड़ी थी। इसके साथ ही वह अय्यर के साथ डिनर पर भी देखी गई थी।
पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप और आईपीएल 2024 के पूरे टूर्नामेंट के दौरान तृषा कई बार श्रेयस की बहन श्रेष्ठा के साथ स्टैंड्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को चियर करती हुई नजर आई थी। हालांकि, श्रेयस और तृषा में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है।
श्रेयस अय्यर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर नजर आए थे। जहां अय्यर से पूछा गया था कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं? उन्होंने शर्माते हुए कहा था कि, मैं सिंगल हूं।
Who is Shreyas Iyer GF Trisha Kulkarni? मुंबई में ही पली बढ़ी है तृषा
तृषा कुलकर्णी मुंबई में पली-बढ़ी है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद तृषा ने एक मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, तृषा को किताबें पढ़ने का भी शौक हैं, उन्हें साइंस और मिस्ट्री नॉवेल्स काफी ज्यादा पसंद है।
तृषा अपनी फिटनेस पर भी काफी ज्यादा ध्यान देती है, वह योगा, साइक्लिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटी करती हैं। इंस्टाग्राम पर तृषा के 635 फॉलोअर्स है, उनका अकाउंट प्राइवेट हैं। श्रेयस के अलावा उनकी बहन श्रेष्ठा भी तृषा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

