Skip to main content

ताजा खबर

Who is Pratika Rawal? दिल्ली की खिलाड़ी, साइकोलॉजी की पढ़ाई की… राजकोट में ठोका मेडन शतक

Who is Pratika Rawal? दिल्ली की खिलाड़ी, साइकोलॉजी की पढ़ाई की… राजकोट में ठोका मेडन शतक

Pratika Rawal (Photo Source: X)

Who is Pratika Rawal? भारतीय महिला खिलाड़ी प्रतिका रावल ने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में वनडे सीरीज के तीसरे मैच अपना मेडन शतक जड़ा। उन्होंने 129 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 154 रन की पारी खेली।

प्रतीका और कप्तान स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के बल पर भारतीय महिला ने 435 का टोटल बोर्ड पर खड़ा किया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत (मेन्स और विमेंस) का सर्वोच्च टोटल है। प्रतीका रावल ने सीरीज के तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया।

दिल्ली में हुआ जन्म

प्रतीका रावल का जन्म 1 सितंबर 2000 को दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली और रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। उन्होंने रेलवे के लिए खेलने से पहले 2021 से 2024 तक दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। प्रतीका ने अपनी स्कूलिंग बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से पूरी की। उन्होंने 12वीं में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रतीका ने फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया।

क्रिकेट के अलावा बास्केटबॉल भी खेला

प्रतीका रावल के पिता दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के बीसीसीआई-प्रमाणित लेवल-2 अंपायर हैं। खेल के प्रति प्रतीका का रूझान बचपन से ही था। उन्होंने क्रिकेट के अलावा राजेंद्र नगर में बाल भारती स्कूल के लिए बास्केटबॉल भी खेला और जनवरी 2019 में दिल्ली के 64वें स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। प्रतीका ने जिमखाना क्रिकेट अकैडमी, रोहतक में कोच श्रवण कुमार के अंडर पहली ट्रेनिंग ली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

प्रतीका रावल ने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू मैच में 40 रन बनाए और स्मृति मंधाना के साथ 110 रन की साझेदारी निभाई थी। उसी मैच में प्रतीका ने हेली मैथ्यूज को आउट कर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट भी हासिल किया था।

আরো ताजा खबर

महाअष्टमी पर सौरव गांगुली ने की मां दुर्गा की पूजा, कोलकाता भगदड़ हादसे पर जताया दुख

Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) महाअष्टमी के अवसर पर कोलकाता में दुर्गा पूजा में शामिल हुए। इस दौरान...

BCCI जबाव दे कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया: मोहम्मद कैफ

Mohammed Kaif (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किए...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग 11

Team India (Image Credit- Twitter X) वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। इस समय मैन इन...

VIDEO: न्यूजीलैंड पहुंची भुवनेश्वर-वैभव सहित 15 सदस्यीय टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से...