Skip to main content

ताजा खबर

Who is Jasmin Walia: कौन हैं जैस्मीन वालिया जिनके साथ Hardik Pandya ग्रीस में ‘इश्क लड़ा रहे हैं’?

Who is Jasmin Walia कौन हैं जैस्मीन वालिया जिनके साथ Hardik Pandya ग्रीस में इश्क लड़ा रहे हैं

Who is Jasmin Walia Meet Hardik Pandya’s Rumored Girlfriend (Source X)

Who is Jasmin Walia? Meet Hardik Pandya’s Rumored Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जिन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी, अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की है, फिलहाल ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं।

हालाँकि, छुट्टियों की उनकी तस्वीरों के कारण उनके ब्रिटिश गायिका और टीवी सेलिब्रिटी जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग की अफवाहें आग पकड़ चुकी हैं। ग्रीस में एक ही जगह से दोनों ने अलग-अलग तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें कहा गया है कि वे साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले, जैस्मीन ने ग्रीस में स्विमिंग पूल के किनारे खड़ी होकर नीली बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने खुद को तेज धूप से बचाने के लिए एक स्ट्रॉ हैट भी पहना था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Walia (@jasminwalia)

बाद में हार्दिक ने उसी स्विमिंग पूल के किनारे पोज देते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट और बेज पैंट पहनी हुई थी। जैस्मिन ने उनके पोस्ट को लाइक भी किया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। साथ ही वह उन्हें इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं।

कौन हैं जैस्मीन वालिया (Who is Jasmin Walia? Meet Hardik Pandya’s Rumored Girlfriend)

जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं, जिनकी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह चर्चा है।

वह ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज The Only Way Is Essex का हिस्सा थी। साल 2010 में उन्होंने एक एक्स्ट्रा के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन फिर साल 2012 तक वह फुल टाइम कास्ट मेंबर हो गईं।

जैस्मिन ने इस शो के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। चैनल पर जैस्मिन दूसरों के गानें गाकर अपना टैलेंट दिखाती थीं।

उन्होंने जैक नाइट, इन्टेंस-टी और ग्रीन म्यूजिक के साथ हाथ मिलाया और फिर उन्हें साल 2017 में सबसे बड़ा ब्रेक मिला ‘बॉड डिगी’ के जरिए।

साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए ‘बॉम डिगी डिगी’ सॉन्ग को रीमेक किया।

साल 2022 में जैस्मिन वालिया ने बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ Nights n Fights नाम का म्यूजिक वीडियो किया जो काफी पसंद किया गया।

जैस्मिन सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड और सेंसेशनल तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जो खूब वायरल होती हैं

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...