

हाल में ही महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चार टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन प्लेयर्स में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के कुछ स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
शिखा पांडे के अलावा किरण नवगिरे, पूजा वस्त्रकार और यास्तिका भाटिया पहली बार WCPL में खेलती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस बार WCPL 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने इस साल के लिमाकोल WCPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों को साइन करने की घोषणा की है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, WCPL में पहली बार खेल रहीं न्यूजीलैंड की जबरदस्त बैटर मैडलिन ग्रीन, भारत की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और मिडिल ऑर्डर बैटर किरण नवगिरे के साथ टीम में शामिल होंगी।
नई फ्रेंचाइजी ‘जमैका एम्प्रेस’ मेगा स्टार्स मेग लैनिंग, एमी हंटर, नोंकू म्लाबा, सैयदा अरूब शाह और रोजमेरी मेयर को साइन करके अपने पहले सीजन में छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान लैनिंग, जिन्होंने 200 से ज्यादा इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल मैच और फ्रेंचाइजी लेवल पर अलग-अलग टीमों के लिए 150 से ज्यादा T20 मैच खेले हैं, WCPL में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं।
विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के विदेशी खिलाड़ी
बारबाडोस ट्राइडेंट्स: मैडलिन ग्रीन (न्यूजीलैंड), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), पूजा वस्त्रकार (इंडिया) और किरण नवगिरे (इंडिया)
गुयाना अमेजन वॉरियर्स: शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), क्लो ट्रायोन (साउथ अफ्रीका), तेंजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका) और नादिन डी क्लर्क (साउथ अफ्रीका)
जमैका एम्प्रेस: मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), एमी हंटर (आयरलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (साउथ अफ्रीका), सैयदा अरूब शाह (पाकिस्तान) और रोजमेरी मायर (न्यूजीलैंड)
त्रिनबागो नाइट राइडर्स: मारिजेन कैप (साउथ अफ्रीका), शिखा पांडे (इंडिया), लॉरा हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), मैडलिन पेना (ऑस्ट्रेलिया) और यास्तिका भाटिया (इंडिया)
ये भी पढ़ें – ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी
‘एशिया कप जिताया, वर्ल्ड कप जिताया, फिर भी हटा दिया’ भारत की टी20 कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव
29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी
‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

