
WCL 2025 (Image Credit- Twitter X)
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का छठा मुकाबला 22 जुलाई को काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्पटन में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 88 रन से हराया। इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला दी।
डिविलियर्स ने दिखाई फुर्तीली फील्डिंग
मैच का सबसे यादगार पल डिविलियर्स की फुर्तीली फील्डिंग रही। भारत की पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर यूसुफ पठान ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला, जो सीधा छक्का लग रहा था। लेकिन डिविलियर्स ने दाईं ओर दौड़ लगाकर स्लाइड करते हुए गेंद को बेहतरीन अंदाज में पकड़ा।
जब उन्हें लगा कि वे बाउंड्री के पार चले जाएंगे, तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। फिर डीप मिडविकेट से दौड़ते आ रहे सारेल एर्वी ने डाइव लगाकर कैच पूरा किया। यह कैच दर्शकों के लिए रोमांचक लम्हा बन गया।
𝐏𝐞𝐭𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐭𝐨 𝐠𝐞𝐭 𝐀𝐁 𝐝𝐞 𝐕𝐢𝐥𝐥𝐢𝐞𝐫𝐬 𝐨𝐮𝐭 𝐨𝐟 𝐫𝐞𝐭𝐢𝐫𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 📑✍️
Even after four years away from the game, he’s making the impossible look easy 😮💨#WCL2025 #ABD pic.twitter.com/ixmXJ6YBSK
— FanCode (@FanCode) July 22, 2025
एबी ने बल्ले से भी किया कमाल
इससे पहले, डिविलियर्स ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 30 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेटों पर 208 रनों का विशाल स्कोर बनाया। भारत ने 18.2 ओवर में नौ विकेटों पर 111 रन बनाकर खेल समाप्त किया, जिसके बाद फ्लडलाइट की समस्या के कारण खेल रोकना पड़ा।
इस जीत से साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने प्वाइंट टेबल में मजबूत स्थिति बना ली है। एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, वे मैदान पर अब भी उतने ही खतरनाक और फुर्तीले हैं, जितने वह दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम के लिए खेलते समय थे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में दुनिया के पूर्व क्रिकेट दिग्गज इंग्लैंड के चार स्टेडियमों में खेल रहे हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज चैंपियंस के बीच 18 रोमांचक मैच हो रहे हैं। टेबल में अभी साउथ अफ्रीका टॉप पर है, पाकिस्तान दूसरे, वेस्ट इंडीज तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत अभी पॉइंट टेबल में अंतिम स्थान पर है।
IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन
आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर
वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर
IPL में अनसोल्ड होने या रिटेन न किए जाने के बाद रिटायर हुए ये 5 बड़े खिलाड़ी

