Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024 Final: इंडिया चैंपियंस की खिताबी जीत के बाद इरफान पठान ने युसूफ पठान को गोदी में उठाया, देखें वीडियो 

Pakistan Champions vs India Champions, Final (Image Credit- Twitter X)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच कल 13 जुलाई, शनिवार को पाकिस्तान चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस के बीच खेला गया। बता दें कि बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले गए इस मैच में इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल कर, खिताब को अपने नाम किया।

दूसरी ओर, इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ जीत के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जिन्होनें इस मैच में इंडिया चैंपियंस के लिए विनिंग शाॅट भी लगाया था।

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद इरफान पठान बड़े भाई यूसुफ पठान को गोदी में उठाते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो देखते ही देखते कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही इरफान की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें इरफान पठान और यूसुफ पठान की ये वीडियो

The Best Moment Of Irfan Pathan And Yusuf Pathan ❤️🙏🇮🇳 pic.twitter.com/EzK5QLbaFx

— RAVIRANJAN🇮🇳 (@RaviranjanID) July 14, 2024

इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली, तो कामरान अकमल ने 24 रन बनाए।

इसके अलावा शरजील खान ने 12, शोएब मकसूद ने 21, मिस्बाह उल हक ने 18 और सोहेल तनवीर ने 19* रनों की पारी खेली। तो वहीं इंडिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुरीत सिंह को 3 और विनय कुमार, पवन नेगी व इरफान पठान को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब इंडिया पाकिस्तान से मिले 157 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया के लिए अंबाती रायडु ने 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। इसके अलावा गुरकीरत सिंह मान ने 34 और यूसुफ पठान ने 30 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...