Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: 44 साल की उम्र में क्रिस गेल ने मचाई तबाही; चौके-छक्के से जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

WCL 2024: 44 साल की उम्र में क्रिस गेल ने मचाई तबाही; चौके-छक्के से जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

Chris Gayle (Pic Source X)

World Championship of Legends 2024: 7 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की शाम खास थी। क्योंकि इस टूर्नामेंट में एक बार फिर क्रिस गेल का तूफान देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके गेल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में वेस्टइंडीज चैंपियन के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार शाम दक्षिण अफ्रीकी चैंपियन के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। क्रिस गेल ने बर्मिंघम के मैदान पर महज 40 गेंदों में 70 रनों की जोरदार पारी खेली। नतीजा यह हुआ कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिया गया बड़ा लक्ष्य भी छोटा पड़ गया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी चैंपियन टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। एशवेल प्रिंस और डेन विलास ने 46 और 44 रनों की नाबाद पारियां खेली। इन दोनों के अलावा रिचर्ड लुईस ने 20 और जेपी डुमिनी ने 23 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

गेल के तूफान के आगे 175 रनों का लक्ष्य पड़ा छोटा 

वेस्टइंडीज चैंपियन के सामने 175 रनों का विशाल लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 65 रन जोड़े। स्मिथ 22 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन गेल का तूफान जारी था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी चैंपियन टीम के गेंदबाजों के धज्जियां उड़ा दी। नतीजन वेस्टइंडीज चैंपियन ने 5 गेंद शेष रहते 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीत लिया।

क्रिस गेल की 70 रनों की तूफानी पारी 

इस मैच में क्रिस गेल ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाए। उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 छक्के और 4 चौके लगाए। जब तक गेल आउट हुए, काम पूरा हो चुका था।  वेस्टइंडीज ने 175 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। क्रिस गेल को उनकी विस्फोटक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

देखें वीडियो 

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...