Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024 में चमके 47 वर्षीय शाहिद अफरीदी, यॉर्कर गेंद पर टिम पेन को वापस भेजा पवेलियन

Shahid Afridi (Pic Source-X)

वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को पांच विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस के अनुभवी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले 34 रन देकर दो विकेट झटके और फिर 11 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। यह मैच एजबेस्टन में खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम की ओर से आरोन फिंच ने 68 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि बेन डंक ने 27 रनों का योगदान दिया। यही नहीं केलम फर्ग्यूसन ने 26* रनों की शानदार पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 200 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा लेकिन शाहिद अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे टीम के किसी भी बल्लेबाज की एक न चली।

शाहिद अफरीदी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले बेन कटिंग को आउट किया और फिर टिम पेन को पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। टिम पेन को शाहिद अफरीदी की बेहतरीन यॉर्कर का बिल्कुल भी आईडिया नहीं था। अफरीदी ने यह दोनों विकेट लेने के बाद अपने पुराने स्टाइल में जश्न मनाया।

पाकिस्तान चैंपियंस ने WCL 2024 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान चैंपियन ने इस मुकाबले को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान यूनुस खान ने 63 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि मिस्बाह उल हक ने 46* रन बनाए। जहां एक तरफ यूनुस खान ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े वहीं मिस्बाह उल हक ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। शोएब मकसूद ने 21 रनों की पारी खेली जबकि शोएब मलिक ने 23 रन बनाए।

अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान चैंपियन को 21 रनों की जरूरत थी और शाहिद अफरीदी ने 5 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11* रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। शाहिद अफरीदी के इस प्रदर्शन की पूरी दुनिया में काफी प्रशंसा हो रही है। बता दें, शाहिद अफरीदी 47 वर्ष के हैं। पाकिस्तान चैंपियंस ने इस शानदार टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...