Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच के लिए लगभग सारी मैच टिकट्स बिकी, पढ़ें बड़ी खबर 

World Championship of Legends sells most seats for upcoming India Champions vs Pakistan Champions game

India Champions vs Pakistan Champions (Image Credit- Twitter X)

जारी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में आज 6 जुलाई, शनिवार को बहुप्रतीक्षित मैच इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस (India Champions vs Pakistan Champions) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबस्टन में होने जा रहा है।

तो वहीं इस हाईवोल्टेज मैच के लिए स्टेडियम की ज्यादातर टिकट्स बिक चुकी हैं। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा मान्यता प्राप्त इस लीग का यह रोमांचक मैच आज होने वाला है। साथ ही इस मैच के लिए 23 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी है।

टिकट्स की इतनी ज्यादा बिक्री के बाद इस बात का अनुमान लगा सकते हैं, कि अभी भी इस मैच के लिए फैंस के बीच कितना रोमांच मौजूद है। दूसरी ओर, इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए हैं।

तो वहीं इस मैच से पहले पाकिस्तान चैंपियंस टीम के कप्तान यूनिस खान ने कहा- हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में और हमारी पुरानी प्रतियोगिता में भारत के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं। हमारे टीम के ग्रुप ने काफी तैयारी की है और हमें यकीन है कि हम अद्भुत प्रदर्शन कर सकेंगे। हमारे लिए, यह मैच और हमारे देश दोनों के लिए गर्व और जुनून के बारे में है, यह सिर्फ एक मैच नहीं है।

इंडिया चैंपियंस की पूरी टीम:

युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह , पवन नेगी।

पाकिस्तान चैंपियंस की पूरी टीम:

शाहिद अफरीदी (कप्तान), शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...