Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024 के फाइनल को जीतने के बाद इरफान पठान ने किया खास सेलिब्रेशन, सुरेश रैना भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, यह रही वीडियो

Irfan Pathan (Pic Source-X)

13 जुलाई को खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स 2024 के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने बर्मिंघम में पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इंडिया चैंपियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच खत्म होने के बाद इंडिया चैंपियंस के इरफान पठान को एक बेहतरीन सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। इरफान पठान के पास एक शानदार आईडिया आया जिसमें वो अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों का नाम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और बाकी खिलाड़ी उनके पीछे-पीछे खिलाड़ियों का नाम बोल रहे थे। इरफान पठान का यह रूप देखकर सुरेश रैना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्हें जमकर हंसते हुए देखे गए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही बेहतरीन भिड़ंत देखने को मिली है। यह मैच भी काफी रोमांचक हुआ था जिसमें इंडिया चैंपियंस ने जीत हासिल की और अंबाती रायडू को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

यह रही वीडियो:

India, the champions of the WCL. pic.twitter.com/47MFgvUZhY

— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) July 13, 2024

मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब मलिक ने 41 रनों की पारी खेली जबकि कामरान अकमल ने 24 रनों का योगदान दिया। शोएब मकसूद ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से अनुरीत सिंह ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि इरफान पठान, विनय कुमार और पवन नेगी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में इंडिया चैंपियंस ने इस लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से अम्बाती रायुडू ने 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि यूसुफ पठान ने 30 रनों का योगदान दिया। गुरकीरत सिंह मान ने 34 रन बनाए। पाकिस्तान चैंपियंस की ओर से अमीर यामीन ने दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...