
WBBL 2024-25 (Pic Source-X)
महिला बिग बैश लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिसबेन हीट को DLS नियम के तहत 7 रन से हराया और पहली बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया।
बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबॉर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। हेली मैथ्यूज ने तो एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला लेकिन उनका साथ मेलबॉर्न रेनेगेड्स के किसी और खिलाड़ी ने बिल्कुल भी नहीं दिया।
टीम की ओर से जॉर्जिया वेयरहेम ने 21 रन बनाए जबकि Naomi Stanlenberg ने 16 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। Courtney Webb 9 रन बनाकर आउट हो गई। ब्रिसबेन हीट की ओर से चार्ली नोट ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। ग्रेस प्रसेंस ने दो विकेट अपने नाम किए।
यह भी चेक करे:- दिसंबर 01, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
For the very first time, the Melbourne Renegades are WBBL champions!#WBBL10 pic.twitter.com/mBbCTz62Da
— 7Cricket (@7Cricket) December 1, 2024
हेली मैथ्यूज के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिसबेन हीट को फाइनल में हराया
बारिश होने की वजह से ब्रिसबेन हीट को 12 ओवर में 98 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि टीम 6 विकेट खोकर 90 रन ही बना पाई। ब्रिसबेन हीट की ओर से कप्तान जेस जोनासेन ने 28 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44* रनों की धुआंधार पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्जिया रेडमेन 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई जबकि निकोला हैनकोक ने 13* रन बनाए।
मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से हेली मैथ्यूज ने गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी और तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। बाकी गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी से निभाया। मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहली बार महिला बिग बैश लीग की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो पर बवाल, ICC द्वारा ECB को नोटिस भेजने के बाद ऑलराउंडर का ट्वीट वायरल!
ENG vs IND, 4th T20I: जीत की पटरी पर लौटने के लिए भारतीय टीम को प्लेइंग XI में करने चाहिए ये 3 बड़े बदलाव
ENG vs IND, 4th T20I: क्या ब्रिस्टल में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? वेदर रिपोर्ट पर डालें नजर
‘फिटनेस से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं’ – आगामी टेस्ट दौरों से पहले पाकिस्तानी कोच सरफराज अहमद का बड़ा बयान

