Skip to main content

ताजा खबर

WBBL 2024: ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स मैच के दौरान Katie Mack ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वायरल वीडियो 

Katie Mack (Image Credit- Twitter X)

WBBL 2024: महिला बिग बैश लीग के जारी रोमांचक सीजन का 20वां मैच आज 9 नवंबर, शनिवार को गाबा ब्रिसबेन में ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वूमेन टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में Katie Mack ने शानदार अंदाज में एक कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Katie Mack ने यह कैच ब्रिसबेन हीट की पारी के 17वें ओवर के दौरान लपका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद चार्ली नाॅट (7) गेंदबाज जेम्मा बार्सबी के खिलाफ स्क्वायर लेग की ओर एक बड़ा शाॅट खेलना चाहती थी, लेकिन गेंद हवा में चली गई।

इस दौरान कैच लपकते हुए Katie Mack ने अपना संतुलन खो दिया, लेकिन अपनी पैरों की मदद से उन्होंने इस शानदार कैच को लपका। तो वहीं जैसे ही महिला क्रिकेटर ने यह कैच पकड़ा, तो इसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें Katie Mack ने किस तरह लपका यह शानदार कैच

HOW did she do that?! 😂

After a juggle, Katie Mack somehow took this catch! #WBBL10 pic.twitter.com/ygpcn5DrCU

— Weber Women’s Big Bash League (@WBBL) November 9, 2024

ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वूमेन मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो ब्रिसबेन हीट ने 8 रन से मुकाबले को अपने नाम किया है। मुकाबले के बारे में की जाए तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर ग्रेस हैरिस ने 33, जेमिमा राॅडिग्स ने 61 और कप्तान जेस जोनासन ने 32 रनों की पारी खेली।

तो वहीं जब एडिलेड स्ट्राइकर्स ब्रिसबेन हीट से मिले 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 8 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टीम के लिए कप्तान ताहिला मैग्रा ने 25 रनों की पारी खेली, तो ब्रिजेट पैटरसन 61* और मेडिलेन पन्ना 59* रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...