Skip to main content

ताजा खबर

WBBL 2024: जेमिमा राॅड्रिग्स ने ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ ठोकी हाफ सेंचुरी, देखें वीडियो 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने, शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जारी महिला बिग बैश लीग में अर्धशतकीय पारी खेली है। राॅड्रिग्स द्वारा खेली गई इस शानदार पारी की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का 20वां मैच आज 9 नवंबर, शनिवार को गाबा ब्रिसबेन में ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वूमेन टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए जेमिमा ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए, शानदार अंदाज में 40 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली। क्रिकेटर ने अपना टीम के लिए पहला और टूर्नामेंट में तीसरा अर्धशतक ब्रिसबेन हीट की पारी के 17वें में जेम्मा बार्सबी के खिलाफ सिंगल लेकर पूरा किया।

देखें किस तरह जेमिमा राॅड्रिग्स ने पूरी की अपनी हाफ सेंचुरी

50 for @JemiRodrigues 🇮🇳

The Indian superstar has her first half-century for the @HeatBBL. #WBBL10 pic.twitter.com/Ff3SaOPPnB

— Weber Women’s Big Bash League (@WBBL) November 9, 2024

ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वूमेन मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो ब्रिसबेन हीट ने 8 रन से मैच को अपने नाम किया है। मुकाबले के बारे में विस्तार से बात की जाए तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर ग्रेस हैरिस ने 33, जेमिमा राॅडिग्स ने 61 और कप्तान जेस जोनासन ने 32 रनों की पारी खेली।

तो वहीं जब एडिलेड स्ट्राइकर्स ब्रिसबेन हीट से मिले 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 8 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टीम के लिए कप्तान ताहिला मैग्रा ने 25 रनों की पारी खेली, तो ब्रिजेट पैटरसन 61* और मेडिलेन पन्ना 59* रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...