
Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, और जारी महिला बिग बैश लीग सीजन में हिस्सा ले रही हैं। जेमिमा आखिरी बार साल 2022 में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेली थीं, लेकिन इस सीजन वह ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रही हैं।
टीम के लिए अभी तक खेले गए चार मैचों में जेमिमा ने 145.88 के कमाल के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 124 रन बनाए हैं। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 16 चौके और 1 छक्का भी निकला। तो वहीं जारी WBBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक मैच में जेमिमा ने अपनी क्लास गेम सभी को दिखाया।
मुकाबले में उन्होंने 40 गेंदों में 61 रनों की ताबततोड़ पारी खेली थी। इस पारी के चलते वह मैच में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) भी चुनी गई थीं। लेकिन अब 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खेल से पहले आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता को प्रेरित करने के लिए ग्रेस हैरिस और लाॅरा हैरिस को क्रेडिट दिया है।
जेमिमा राॅड्रिग्स ने दिया ग्रेस हैरिस और लाॅरा हैरिस को क्रेडिट
बता दें कि जारी सीजन में ब्रिसबेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच के बाद, जेमिमा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि मेरी पिछली दो पारियां WBBL में उतनी अच्छी नहीं रहीं।
ग्रेस हैरिस और लॉरा हैरिस दोनों ने मुझे मैसेज किया और कहा, ‘जेमी आपका ओवर एक्स्ट्रा कवर ड्राइव सबसे अच्छा है। अपने आप को वह खेलने से न रोकें। अगर तुम बाहर भी निकल जाओ तो ठीक है, लेकिन गेंदबाज पर अपना दबदबा बनाए रखें।
राॅड्रिग्स ने आगे कहा- इसलिए मुझे लगता है कि वास्तव में इससे मुझे स्ट्राइकर्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने में मदद मिली। सबसे पहले आपकी टीम से उस तरह का समर्थन मिला कि टीम अभी भी आप पर विश्वास करती है और साथ ही वे कहते हैं नहीं, हम अभी भी हैं एक पाॅजिटिव रास्ता ही अपनाने जा रहे हैं। इस सोच के इरादे के साथ हम बल्लेबाजी करने उतरे थे।
ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

