Skip to main content

ताजा खबर

WBBL की फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेनस ने 2 साल की डील के लिए लिजेल ली को किया साइन

WBBL की फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेनस ने 2 साल की डील के लिए लिजेल ली को किया साइन

Lizelle Lee (Pic Source-X)

महिला बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेनस ने दक्षिण अफ्रीका की पूर्व सलामी बल्लेबाज लिजेल ली के साथ 2 साल की डील साइन की है। लिजेल ली को महिला क्रिकेट में दुनिया की आक्रामक खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्हें होबार्ट हरिकेनस ने प्री-ड्राफ्ट के तौर पर 2 साल की डील के लिए साइन किया है।

बता दें, लिजेल ली ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। यही नहीं उन्होंने होबार्ट हरिकेनस की ओर से महिला बिग बैश लीग 2022 में अपना डेब्यू किया था। लिजेल ली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के पिछले सीजन में भी काफी अच्छा रहा था और उन्होंने होबार्ट हरिकेनस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। लिजेल ली ने पिछले सीजन में 37.18 के औसत और 146.07 के स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने अपने घर में खेले गए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मुकाबले में 101 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी।

होबार्ट से इस आक्रामक खिलाड़ी ने अपने बयान में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि पिछले सीजन में इस फ्रेंचाइजी ने काफी तेजी से अपने खेल में सुधार किया है। पिछले सीजन में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। आगामी सीजन में भी मैं अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। महिला बिग बैश लीग के आगामी सीजन में मेरी यही भूमिका होगी कि मैं होबार्ट हरिकेनस को उनकी पहली महिला बिग बैश लीग ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभा पाऊं।’

लिजेल ली ने अभी तक महिला बिग बैश लीग में कुल 82 मुकाबले खेले हैं जिसमें अनुभवी खिलाड़ी ने 27.91 के औसत से 2066 रन बनाए हैं। वो महिला बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में 16वें पायदान पर है।

तस्मानिया की जनरल मैनेजर ने लिजेल ली की जमकर प्रशंसा की

तस्मानिया की जनरल मैनेजर Salliann Beams ने कहा कि, ‘ली और एलिसा विलानी टॉप ऑर्डर में है और मुझे लगता है कि यह महिला बिग बैश लीग की सबसे अनुभवी और टैलेंटेड ओपनिंग जोड़ी है। लिजेल ली के पास काफी अनुभव है और इसी वजह से हमने उन्हें प्री-साइन ड्राफ्ट में अपनी टीम में शामिल किया है। वो हमारी टीम की ओर से काफी जरूरी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती हैं।

लिजेल ली बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख मोड़ सकती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से ऐसा कई बार किया है और महिला बिग बैश लीग में भी उन्हें ऐसा करते हुए देखा गया है।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...