Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: द हंड्रेड में Mady Villiers ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Watch Video: द हंड्रेड में Mady Villiers ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Mady Villiers takes unreal one-handed catch in The Hundred

द हंड्रेड वुमेंस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की मैडी विलियर्स ने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने बुधवार (14 अगस्त) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मैच में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए अपने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया और कैच पकड़ कर सभी को हैरानी में डाल दिया।

Mady Villiers ने पकड़ा अद्भुत Catch

उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है, वहीं फैंस उनकी तुलना महान फील्डर जोंटी रोड्स से भी कर रहे हैं। वहीं अगर मैडी विलियर्स की कैच की बात करें तो यह हैरतअंगेज कैच उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स मुकाबले के दौरान पकड़ा। मैच की 8वीं गेंद मैरिजान कप्प ने गुड लेंथ पर डाली जिस पर ट्रेंट रॉकेट्स की ब्रायोनी स्मिथ लेग साइड में शॉट खेलना चाहती थी।

बल्लेबाज ने गेंद को अच्छे से बैट पर कनेक्ट किया, लेकिन वहां गेंद थोड़ी देर के लिए हवा में चली गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने बाईं और डाईव लगाते हुए एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। उनका यह अविश्वसनीय कैच देखने के बाद गेंदबाजी, अंपायर समेत कमेंटेटर भी हैरान थे। कमेंटेटर्स ने तो ऑन एयर इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी बता दिया।

बात मुकाबले की करें तो, ट्रेंट रॉकेट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 100 गेंदों पर 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बोर्ड पर लगाए। मैरिजान कप्प तीन विकेट के साथ ओवल इनविंसिबल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज रही, वहीं मैडी विलियर्स ने इस शानदार कैच को पकड़ने के अलावा 20 गेंदों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

92 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने 6 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। उन्होंने 94 गेंदों पर 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। मैरिजान कप्प और पैगे स्कोल्फील्ड 26-26 रनों के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं। मैरिजान कप्प को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...